Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsbeatनिर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी मंडलायुक्त

निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी मंडलायुक्त

विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करें, जनता को जल्द मिले लाभ मंडलायुक्त

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)
मंडल में चल रहे 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में की गई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, , जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह तथा पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने एक-एक परियोजना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और धनराशि के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कार्यों की समयसीमा निर्धारित है, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं को मानक के अनुरूप काम कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में सड़कों, नालों, भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने की शिकायतें मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकता वाले कार्यों को तय समय में पूर्ण कराने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मंडलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments