वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गुरुवार (29 जनवरी 2026) को उन्होंने सार्वजनिक मंच से यह कहकर सनसनी मचा दी कि उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम “अच्छी और सुंदर” लगीं। इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।
ओवल ऑफिस में दिया गया बयान
Independent की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह टिप्पणी ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। यह कार्यक्रम नशे की लत से निपटने से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में ट्रंप की इस टिप्पणी को कई लोगों ने असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
ये भी पढ़ें – किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़, डोलगाम में आतंकियों से संपर्क
कैंपेन वीडियो से शुरू हुई कहानी
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहली बार डग और कैथरीन बर्गम को एक कैंपेन-स्टाइल वीडियो में देखा था। उस वीडियो में कैथरीन बर्गम घोड़े पर सवार नजर आ रही थीं। ट्रंप के मुताबिक, वीडियो देखते समय उन्होंने अपने सहयोगियों से पूछा कि वह महिला कौन हैं। बाद में उन्हें बताया गया कि वह नॉर्थ डकोटा के तत्कालीन गवर्नर डग बर्गम की पत्नी हैं।
ट्रंप ने यह भी कहा कि वीडियो देखने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह ऐसे व्यक्ति को नौकरी देंगे, जिसकी पत्नी इतनी प्रभावशाली और आकर्षक हो।
महिलाओं को लेकर पुराने विवाद फिर चर्चा में
यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं को लेकर दिए गए बयानों की वजह से आलोचनाओं के घेरे में आए हों। इससे पहले भी वह कई बार महिलाओं की योग्यता के बजाय उनके रूप-रंग पर टिप्पणी करने को लेकर विवादों में रह चुके हैं। ताजा बयान ने एक बार फिर उनके पुराने विवादों को सुर्खियों में ला दिया है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/search/label/AE%20exam?m=1#google_vignette
