24 दिसंबर 2025 का पंचांग: बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन वैनायकी विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। बुधवार को हर्षण योग शाम 4 बजकर 2 मिनट तक प्रभावी रहेगा, जबकि धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन, पूरी रात के बाद गुरुवार सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसी दिन से पंचक का भी आरंभ हो रहा है।

आइए जानते हैं 24 दिसंबर 2025 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

24 दिसंबर 2025 का पंचांग

तिथि: पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी – दोपहर 1:12 बजे तक

योग: हर्षण – शाम 4:02 बजे तक

नक्षत्र: धनिष्ठा – गुरुवार सुबह 8:19 बजे तक

व्रत-त्योहार: वैनायकी विनायक चतुर्थी व्रत

विशेष: पंचक प्रारंभ

राहुकाल का समय

दिल्ली: दोपहर 12:20 से 1:38 बजे तक

मुंबई: दोपहर 12:38 से 2:00 बजे तक

चंडीगढ़: दोपहर 12:22 से 1:38 बजे तक

लखनऊ: दोपहर 12:06 से 1:24 बजे तक

भोपाल: दोपहर 12:19 से 1:40 बजे तक

कोलकाता: दोपहर 11:36 से 12:56 बजे तक

अहमदाबाद: दोपहर 12:38 से 2:01 बजे तक

चेन्नई: दोपहर 12:08 से 1:33 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 7:10 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:30 बजे

विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व

प्रत्येक महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन के संकट दूर होते हैं, मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, ज्ञान में वृद्धि होती है और धन-संपत्ति का योग बनता है।

फोकस वर्ड: 24 दिसंबर 2025 का पंचांग
टैग: आज का पंचांग, 24 दिसंबर 2025, विनायक चतुर्थी, बुधवार पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्य उदय सूर्यास्त

You missed