June 20, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव का भव्य स्वागत

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, खेत मजदूर यूनियन के उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विनोद सिंह के प्रथम आगमन पर कापरवार चौराहे पर भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
आपको बताते चले कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह के बरहज तहसील के, कपरवार व बरहज नगर में प्रथम आगमन पर कपरवार चौराहे पर स्थित, सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर प्रदेश सचिव के द्वारा फूल माला चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया, ततपश्चात खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री श्याम देव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा, अपने प्रदेश सचिव को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने बताया कि, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हमेशा किसान, मजदूर, व गरीबो के हक की लड़ाई लड़ी है, और हमेशा आमजनमानस की समस्याओं पर आवाज बुलंद करती रहेगी।प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, आज मनुष्य भी व्यक्ति हो गया है इसलिए मैं सभी कार्यकर्ता एवं लोगों से अपील करता हूं कि, मेरी जब आवश्यकता हो मुझे आवाज दीजिये आपके सामने हाजिर रहूँगा।अब समय आगया है कि हम सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि चाहे पुलिस विभाग को लिया जाए या थाने पर जाया जाए आज सब जगह, सिर्फ उपयोग शब्दआ रहा है, मानवता कहीं नहीं रही है इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड रामध्यान प्रधान, कामरेड शिवलोचन,कामरेड रमाशंकर, विश्वनाथ चौहान, मुन्ना राजभर,दयालु चौहान, रमेश चौहान, अक्षयवर सिंह, कामरेड पारस चौहान, रतन जायसवाल, आजाद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।