
महुआ बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) अज्ञात कारणों से लगी आग से ग्रहस्ती समेत एक भैंस जलकर राख, लाखों रुपए का हुआ नुकसान, बचाते समय किसान की पत्नी भी झुलस गई, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।
विकास खण्ड गैंडास बुर्जुग के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना बुलंद में आज तड़के तीन बजे (रात में) अज्ञात कारणों से लगी आग ने खूब तांडव मचाया, परिजन उठे गुहार लगाए ग्रामीणों ने अथक प्रयास किए किंतु आग की लपटे इतनी तेज थी कि अंदर बंधी भैंस को खोलने की साहस कोई नहीं जुटा पाया। किसान राम सागर यादव ने बताया कि लगभग पांच महीने पूर्व भैंस गयाभिन हुई थी दो जान जल रहे थे इसलिए हमारी पत्नी जबरदस्ती आग में कूद पड़ी भैंस को खोलने के लिए किंतु सफलता नहीं मिली और वह स्वयं काफी हद तक जल गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया, उप जिलाधिकारी उतरौला सतपाल प्रजापति ने बताया कि नुकसान का आकलन हो जाने पर यथा संभव मदद दिलवाने की कोशिश की जाएगी।
