Wednesday, February 18, 2026
HomeNewsbeatपूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिपाठी ने किया नहर काटो,नहर पाटो अभियान का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिपाठी ने किया नहर काटो,नहर पाटो अभियान का ऐलान

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा और ब्लॉक कमेटी पथरदेवा समाजवादी पार्टी का संयुक्त मासिक बैठक रविवार को शाहपुर शुक्ल स्थित एक निजी विद्यालय में विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दी खान के अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष भगवती मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैविनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने नहर का पानी,बिजली,बढ़ती अपराध, पुलिस की नाकामी,कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न,वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना, और वोटर लिस्ट पर निगरानी और जातीय जनगणना आदि मुद्दों पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया।आगे उन्होंने किसानों की सिंचाई संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए श्री त्रिपाठी प्रशासन को चेतावनी दी कि आगामी 6 अगस्त को शाहपुर शुक्ल से नहर काटो, नहर पाटो अभियान की शुरुआत कर पूरे विधान सभा में चलाया जाएगा।एवं केडी चौराहा पर सड़क के किनारे जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।जहां धान की रोपाई की जाएगी।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी राम प्रकाश यादव,संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामआज्ञा सिंह चौहान, संजय कुमार मल्ल,राकेश उर्फ राजगीर राय,विवेक सिंह पटेल,मंजूर हसन साहब,राजेश कुमार पाण्डेय, बैजनाथ मिश्रा,राजन यादव,विनय गोंड,मेराज खान,मुराद अहमद,अजय मद्देशिया,रमाशंकर कुशवाहा,हरेन्दर कुशवाहा,सुभाष पाठक, ब्रह्मदेव कुशवाहा,शिवशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।बैठक के आयोजक ब्लाक अध्यक्ष राकेश शुक्ला रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments