Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल कॉलेज के निर्माण के सम्बन्ध में समिति की बैठक

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के सम्बन्ध में समिति की बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के संबंध में गठित समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के संबंध में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति जानी गयी, तथा मेडिकल कॉलेज के सत्र शुरू होने के संबंध में पूछा गया।
मेडिकल कॉलेज में एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल, इंटर्न हॉस्टल, प्रिंसिपल रेजिडेंस, नर्स हॉस्टल आदि के पूर्ण होने की लक्षित अवधि के सापेक्ष धीमी प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर को जिलाधिकारी ने मानव संसाधन में बढ़ोतरी कर, निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कर सत्र को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह समेत सभी संबंधित लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments