Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedमुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार – तीन युवतियां...

मुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार – तीन युवतियां रेस्क्यू

मुंबई, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुंबई पुलिस ने शहर में सक्रिय एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पश्चिमी उपनगर मलाड में एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने गिरोह का संचालन कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग समेत तीन युवतियों को देह व्यापार से मुक्त कराया गया।

पुलिस अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि मलाड (पश्चिम) के चिंचोली बुंदर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक भेजकर छापेमारी की।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक नाबालिग लड़की और दो अन्य महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह महिला लंबे समय से गिरोह से जुड़ी हुई थी और संभावित रूप से इस धंधे में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments