Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedप्रतापगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक...

प्रतापगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक घायल, 11 लोग अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़,(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र स्थित नौहर हुसैनपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हो गई। इस हिंसक घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के प्रधान भारत सिंह और सिंगठी गांव के प्रमोद सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिछले महीने प्रमोद सिंह ने प्रधान भारत सिंह पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला 14 मई को जांच टीम के समक्ष भी विवाद का कारण बना था।

बुधवार को एक बार फिर मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान प्रधान पक्ष की ओर से चली गोली सुरेन्द्र प्रताप सिंह को जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments