Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश25 हजार के इनामी गो-तस्कर को पुलिस ने दबोचा लंबे समय से...

25 हजार के इनामी गो-तस्कर को पुलिस ने दबोचा लंबे समय से था फरार

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की धीना थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी अवही तिराहा के पास से की गई। आरोपी की पहचान अलगू उर्फ अमित बिंद पुत्र मुरारी बिंद निवासी धानापुर थाना अंतर्गत महुजी गांव के रूप में हुई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी अभियुक्त अलगू उर्फ अमित बिंद अवही तिराहा के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही धीना थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त पशु तस्करी के कई मामलों में संलिप्त रहा है। उस पर वर्ष 2021 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी पर पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
इस कार्रवाई में थाना धीना के प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, कांस्टेबल त्रिवेणी सिंह, पंकज कुमार, अजीत सिंह, दीपक पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments