
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय मोहन सिंह की पत्नी उर्मिला देवी के निधन पर सपा नेता अब्दुल खालिक के आवास पर मंगलवार को बैठक कर राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय मोहन सिंह की धर्मपत्नी उर्मिला देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
उर्मिला सिंह ने ईलाज के दौरान मैक्स हॉस्पिटल में अन्तिम साँस ली। अन्तिम संस्कार गाजियाबाद में हुआ। मुखाग्नि उनके पौत्र प्रतीक सिंह ने दिया। पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने बताया की उनकी अस्थि गढ़ मुक्तेश्वर स्थित गंगा नदी में प्रवाहित की गयी।
शोक व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से – हरेराम चौधरी,अब्दुल खालिक , पवन कुशवाहा, अंगेश यादव, निकेश यादव, सत्यप्रकाश चौधरी,सेराज अहमद, समसुद्दीन, खेदारु अन्सारी आदि मौजूद रहे।
More Stories
स्कूल प्रबंधक हत्या कांड का वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में घायल, दरोगा की पिस्टल छीनकर की थी फायरिंग
संस्कृत पढ़ने गया विनय बना खूनी!
मोहर्रम का मातमी जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न, दुलदुल घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र