Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीडीयू के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स प्रारंभ

डीडीयू के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स प्रारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक वैल्यू एडेड कोर्स प्रारंभ किया गया। जो 20 जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी के नवीनतम दृष्टिकोणों और नवाचारों से अवगत कराना है। इस कोर्स में देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि चिकित्सा, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक क्षेत्रों में इसका उपयोग, के बारे में जानकारी दी जाएगी। कोर्स के दौरान सी आरआईएसपीऑर-सीएएस 9 तकनीक, वायरल बीमारियों और उनके डायग्नोसिस जैसे विषयों पर विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने और आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों और अनुसंधान के नए क्षेत्रों की जानकारी देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे, जिनमें से अधिकांश स्नातकोत्तर और शोध छात्र/छात्राएं हैं। विभिन्न विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य और विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक भी शामिल हुए।
कोर्स के आयोजनकर्ता जैव प्रौद्योगिकी विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय है। मुख्य संरक्षक कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन हैं और संरक्षक उपकुलपति प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments