Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृक्षों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षित हो सकता है: अनिल त्रिपाठी

वृक्षों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षित हो सकता है: अनिल त्रिपाठी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर चौपाल सागर मोहम्मद नगर परिसर में पंचवटी प्रजाति वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।चौपाल सागर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण चौपाल को सम्बोधित करते हुऐ पर्यावरण विद अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षित हो सकता है और जल संरक्षण के लिये भी आवश्यक है कि अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाएं।महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन के तत्वावधान में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।चौपाल सागर प्रबन्धक प्रभाकर रॉय ने बताया कि आईटीसी के तत्वावधान में पर्यावरण व जल संरक्षण के दृष्टिगत सघन वृक्षा रोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय किसानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद नीतीश श्रीवास्तव ने किया था धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी संजीव चौधरी एडवोकेट ने किया।चौपाल की अध्यक्षता महाराजा सुहेल देव स्वाभीमान संघ जिलाध्यक्ष राणा विजय भार शिव ने किया।आयोजित चौपाल प्रमुख रूप से मनीष मौर्य , अशोक कुमार , शिवम रॉय , शुभम , राज किशोर , बच्चा राम , परविंदर शुक्ला , पर्यावरण विद चंद्र प्रकाश मिश्र , अंकुर मिश्र , राम गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में पर्यावरण वा जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments