Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुर्बानी के अवशेष उठाने को लेकर हड़ताल की चेतावनी

कुर्बानी के अवशेष उठाने को लेकर हड़ताल की चेतावनी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-जुहा से पहले सफाई कर्मचारियों के संगठन ने जिला प्रशासन को चेतावनी भरा पत्र सौंपा है। संगठन का कहना है कि यदि 7 जून को ईद के मौके पर बड़े जानवरों की कुर्बानी के अवशेष हिंदू सफाईकर्मियों से उठवाए गए, तो वे समूचे जिले में हड़ताल पर चले जाएंगे। हिंदू सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम शाहजहाँपुर व निकटवर्ती सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों में कार्यरत हिंदू कर्मचारियों की धार्मिक भावना का हवाला देते हुए यह कार्य अस्वीकार्य बताया है। संघ की मांग है कि ऐसे कार्यों के लिए संबंधित समुदाय के लोगों की ही ड्यूटी लगाई जाए।जिला प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर परिस्थितियों का आकलन कर रहा है। माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए संवाद और समझदारी की आवश्यकता जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments