Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को निकाली गई कलश यात्रा

भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को निकाली गई कलश यात्रा

  • शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवां तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रघुनाथपुर में नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के लिए गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा 6 जून को की जाएगी। इसी के साथ कथा व्यास वरुणेश जी महराज व ज्ञान सागर जी महराज के मुखारबिंदु से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
ज्ञात हो ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से मंदिर निर्माण करवाया है। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 6 जून को की जाएगी। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव की नर – नारियों द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के बाद मंदिर में आचार्य पुरोहितों द्वारा नौ ग्रह पूजन का शुभारंभ किया गया।
पुरोहितों ने बताया कि शिवलिंग की स्थापना के लिए नौ ग्रह पूजन आवश्यक होता है। हवन यज्ञ और पूजा-पाठ का शुभारंभ किया गया है। विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद ही 6 जून 25 को भगवान महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments