Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनपा खलीलाबाद के घोटालों की जांच शुरु, भुगतान पर रोक

नपा खलीलाबाद के घोटालों की जांच शुरु, भुगतान पर रोक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का एक बड़ा घोटाला प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने भुगतान पर रोक लगाते हुए नगर पालिका में हुए घोटालों की जांच शुरु कर दी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार नियमों को दरकिनार कर कराए गए दर्जनभर कार्यों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है।
इन्ही कार्यों में नगर पालिका द्वारा बनाया गया ओपन जिम भी है। कहा जा रहा है कि इसका निर्माण लगभग 35 लाख रुपये में पी.डब्ल्यू.डी. की जमीन कराया गया है।
इस सम्बंध में खलीलाबाद के उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है भुगतान रोक कर जांच करायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments