Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलंबे समय बाद किसी पीसीएस को मिली कमान

लंबे समय बाद किसी पीसीएस को मिली कमान

पांच एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला

अपर उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत वर्मा बने

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने जिले के पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 3 तहसीलों में नए एसडीएम बनाए गए हैं। चौरी चौरा के एसडीएम रहे रोहित मौर्य को सदर तहसील की जिम्मेदारी दी गई है, लंबे समय बाद किसी पीसीएस को सदर की कमान सौंपी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पास थी।
अपर उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह को चौरी चौरा की जिम्मेदारी दी गई है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अमित कुमार जायसवाल को गोला तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। जीडीए में ओएसडी के रूप में कार्यरत केशरी नंदन तिवारी को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है। गोला के एसडीएम प्रशांत वर्मा को अपर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments