Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीठासीन मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण पंचायत सभागार में सम्पन्न

पीठासीन मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण पंचायत सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में गोरखपुर- फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 हेतु पीठासीन/मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण, जिला पंचायत सभागार रविन्द्र नगर धूस में सम्पन्न हुआ।
चुनाव प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव एक संवेदनशील प्रक्रिया है, और सर्वोच्च प्राथमिकता में है तो सजग और मुस्तैद रहे। मतदान के समय निष्पक्षता, कर्तव्य निष्ठा, पारदर्शिता, शुचिता एवं समयबद्धता का पालन करने हेतु निर्देश दिये गये। पार्टी रवानगी स्थल, स्टेशनरी प्राप्ति, चुनाव स्थल की तैयारी तथा सामयिक विषयों पर स्पष्टता से अपनी बात रखी जाय। मतदान कार्मिकों के कठिन प्रश्नों को तर्क-वितर्क के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
जिला मजिस्ट्रेट/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी (कार्मिक प्रबन्धन गोरखपुर-फैजाबाद, खण्ड स्नातक क्षेत्र-2023 के निर्देश स्वरूप पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी के कर्तव्यो नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने, विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रारूपों इत्यादि को तैयार करने, मतपेटी को खोलने, सीलिंग करने और उसके अनुरक्षण से सम्बन्धित जानकारियां गहनता से प्रदान की गई। अन्ततः सभी चुनाव कार्मिकों को मतदान सम्बन्धित सभी प्रक्रियाओं को मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से पूर्ण रूप से तैयार कराते हुए प्रशिक्षण की सम्पन्न कराया गया।
मतदान दिवस को माइक्रो आब्जर्वर को विशेष रूप से निर्धारित बिन्दुओं का परीक्षण करना चाहिए, मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थित और उनके सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग के अनुदेशों के अनुपालन, मतों की गोपनीयता से कोई समझौते किये बिना मतदान केन्द्र में विडियोग्राफी कराये जाने का अनुपालन, प्रवेश पास प्रणाली और मतदान केन्द्र पहुँच का अनुपालन, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचकों की समुचित पहचान, अनुपस्थित, अन्यत्र चले गये एवं डूप्लीकेट मतदाता की सूची के लिए पहचान और प्रक्रियाओं को रिकार्ड करना मतपत्रों के प्रतिपर्ण में निर्वाचकों के विवरण को लिखना, निर्वाचको मतपत्र जारी करना, मतदान की गोपनीयता, निरक्षर / या अन्यथा अशक्त निर्वाचको एवं उनको साथ में लेकर आने वाले व्यक्तियों के घोषणाओं के अनुपालन, मतदान अभिकर्ताओं का आचरण उनकी शिकायतें यदि कोई है, आदि के बारे में बताया गया एवं जाँच की सूची / चेक लिस्ट अनुबन्ध भरने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के समय पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी का चुनाव से सम्बन्धित जानकारी के विषय में परीक्षा भी करायी गयी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल,मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments