Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोड़हिया नम्बर-3 के ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज हुए निलम्बित

गोड़हिया नम्बर-3 के ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज हुए निलम्बित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोडहिया नं0-3 में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास चयन के समय सही तरीके से लाभार्थियों का सत्यापन न करने तथा उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज द्वारा जारी पत्रों का उत्तर न देने पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार द्वारा सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी गुलाब सिंह को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर विकास खण्ड फखरपुर से सम्बद्ध कर दिया गया है। श्री कुमार ने बताया कि निलम्बित ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही में खण्ड विकास अधिकारी, बलहा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments