Thursday, December 4, 2025
Homeउत्तर प्रदेशथाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनता की समस्याएं

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनता की समस्याएं

डीएम-एसपी ने दिए गुणवतापूर्ण समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना बखिरा में अपने आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए और स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व के उच्चाधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments