Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्राफा कारोबारी के लुटेरे गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात बरामद

सर्राफा कारोबारी के लुटेरे गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने और शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
भिटौली थाना क्षेत्र में एसओजी, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सर्राफा कारोबारियों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके से दबोचा गया, जबकि एक महिला आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया। शनिवार की सुबह करीब 4:25 अगया नहर के समीप ग्राम भैसी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अरविंद यादव उर्फ बड़कू ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्यवाही में घायल होकर वह पकड़ा गया। उसके साथ दूसरा आरोपी अनूप राजभर भी मौके से दबोच लिया गया। बाद में पूछ-ताछ के आधार पर पुलिस ने महिला आरोपी माया देवी को भी उसी दिन उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कई लंबित मामलों का भी अनावरण हुआ है।पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस के खोखे, नकदी, दो आधार कार्ड, एक पासबुक और बिना नंबर की अपाची बाइक बरामद की। इसके अतिरिक्त पूछ-ताछ में आरोपियों के निशानदेही पर लूट के जेवरात भी बरामद किए गए, जिनमें लगभग 1.260 किलोग्राम चांदी, 21 ग्राम सोना, चार जोड़ी पायल और दो सोने की गलाकर बनाई गई टिकिया शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछ-ताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने पैसे के लालच में संगठित होकर स्वर्ण कारोबारियों को निशाना बनाया। उन्होंने हाल ही में 4 मई को धर्मपुर बाजार और 26 अप्रैल को मोतीराम अड्डा बाजार में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी सुनसान स्थानों पर स्थित सर्राफा दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचते थे और मौका मिलते ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टर माइंड अरविंद यादव पहले से ही कई संगीन मामलों में वांछित था और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पूछ-ताछ में यह भी खुलासा हुआ कि लूट के बाद सोने के आभूषणों को पहचान से बचाने के लिए गलाकर टिकिया में बदल दिया जाता था। ये टिकिया अरविंद की फुआ माया देवी को सौंप दी जाती थीं, जो उन्हें बेचकर आरोपियों को रकम देती थीं। पूछ-ताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम व पता अरविन्द यादव उर्फ बड़कू पुत्र स्व राम सेवक यादव उम्र 22 वर्ष गायघाट खुर्द थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर,अनूप राजभर पुत्र रामअशीष राजभर कुसुमी बाजार टोला जरदा थाना एम्स जनपद गोरखपुर उम्र 22 वर्ष,माया देवी पत्नी आदित्य उर्फ दीपू यादव नकहा नं०-1लोटस वैली मैरिज हाल के पीछे थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर बताया है‌। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार रहा जिसमें .मु.अ.सं. 86/ 2025 धारा 309(4) BNS बढोत्तरी धारा 317(2),317(4),317(5),109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स थाना भिटौली जनपद महराजगंज,मु.अ.सं. 607/2023 धारा 307,504,506 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर,मु.अ.सं.633/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैंट जनपद गोरखपुर, मु.अ.सं. 169/2024 धारा 120बी,279, 337,338,504,506 भादवि थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर, मु.अ.सं. 356/2024 धारा 307,323,324, 341,504,506 भादवि थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर आदि प्रमुख हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, हे.का. विद्या सागर, हे.का.रवि प्रताप सिंह, उ.नि. चन्द्र पाल यादव, उ.नि. जितेन्द्र यादव, का. विवेकानन्द, का.अजीत यादव, हे.का.सोनू यादव, हे.का. रामप्रवेश यादव,स्वाट टीम से उ.नि.अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी, हे.का. धीरेन्द्र मिश्रा हे.का. कैलाश दूबे,हे.का. संदीप भाष्कर, का. दीपक सिंह, का. राजबीर पाठक, एसओजी से उ.नि. योगेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी, हे.का. मो. कुतुबुद्दीन, का.रामअशीष यादव शामिल रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments