Wednesday, April 29, 2026
HomeNewsbeatगढ़िया रंगीन में हिंदू सम्मेलन समिति की बैठक सम्पन्न

गढ़िया रंगीन में हिंदू सम्मेलन समिति की बैठक सम्पन्न


शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।विकास खण्ड जैतीपुर के गढ़िया रंगीन स्थित सुनीता देवी आदर्श इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड संघ चालक आदरणीय ओमपाल जी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर रणनीति तय करना रहा।

ये भी पढ़ें – साध्वी ममता कुलकर्णी के बयान से मचा सियासी-धार्मिक बवाल

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि खण्ड स्तर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 5 फरवरी को सुनीता देवी आदर्श इंटर कॉलेज, गढ़िया रंगीन में किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन को सफल, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
बैठक के दौरान सह विभाग कार्यवाह रघुवीर जी ने समिति गठन और सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – चीन से व्यापार समझौता किया तो कनाडा पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, दी खुली चेतावनी

इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह ज्योति प्रसाद, मचकेंद्र, वंश, डॉक्टर मित्रा, आकाश मानव, लालू प्रसाद, राहुल मिश्र, जगदीश राठौर, संजीव, अनमोल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रचार-प्रसार, मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत, सुरक्षा और अनुशासन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को विराट हिंदू सम्मेलन से जोड़ा जाएगा।
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में ओमपाल जी ने कहा कि हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम है। बैठक सकारात्मक ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments