Friday, May 1, 2026
HomeNewsbeatपार्लर में युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों पर...

पार्लर में युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों पर उठे सवाल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार स्थित मुस्तफा मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रानी साहिबा के रूप में हुई है, जो “एंजल ब्यूटी पार्लर” के नाम से अपना पार्लर संचालित करती थीं।
परिजनों के अनुसार रानी साहिबा रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे पार्लर खोलने के लिए बरदहिया बाजार स्थित मुस्तफा मार्केट पहुंची थीं। शाम करीब 7:00 बजे जब परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो पार्लर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर तीसरी मंजिल की सीढ़ियों के पास रानी साहिबा का शव फंदे से लटकता मिला। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments