प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की नवीन पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का विमोचन समारोह रविवार को खलीलाबाद स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। परिंदे पब्लिशिंग हाउस, दिल्ली से प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन को लेकर साहित्यिक जगत में उत्साह है।समारोह में गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. छाया रानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।कार्यक्रम के आयोजक प्रभादेवी ग्रुप के चेयरमैन विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुस्तक विमोचन समारोह में अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर साहित्य, संस्कृति और पुस्तक के विषयवस्तु पर भी चर्चा होने की संभावना है।समारोह में दिनेश कुमार शुक्ल, दुर्गेश कुमार शुक्ल (आईआरएस) सहित प्रभादेवी परिवार के सदस्य अतिथियों के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। साहित्य प्रेमियों के लिए यह आयोजन साहित्यिक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर होगा।