
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बिडहर घाट पर गुरुवार को दाह संस्कार कराने के गए एक 17 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूब कर लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हैंसर ब्लॉक के औराडांड निवासी जगदंबा सिंह उर्फ गुडलक सिंह एक दाह संस्कार में शामिल होने घाट गए थे। संस्कार के बाद वह अन्य ग्रामीणों के साथ सरयू नदी में स्नान दौरान वह नदी की गहराई में चले गए और लापता हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश करा रही है।
तेज कुमार सिंह के पुत्र जगदंबा की लापता होने की खबर से परिवार सदमे में है। समाचार लिखें जाने तक पुलिस प्रशासन लगातार बचाव कार्य में लगा हुआ था।
More Stories
किराए के मकान में बुजुर्ग दंपति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
असलहे के बल पर 42 हजार रुपया, मोबाइल व लैपटाप लूटकर