
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान वरिष्ठ सहयोगियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।नामांकन के बाद डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से संबंधित समस्याओं और विषयों को लेकर संवाद तथा सेवा का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया में सहयोग और समर्थन के लिए उन्होंने उपस्थित सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
