
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता राजकुमार पांडेय का शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।शनिवार को सरयू नदी के तट पर राजकुमार पांडेय का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र रजनीकांत पांडेय ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दुखद अवसर पर दिवंगत राजकुमार पांडेय की पत्नी गीता पांडेय, पुत्र रजनीकांत पांडेय सहित उनकी तीनों पुत्रियां कल्पना मिश्रा, कविता पाठक और प्रीति त्रिपाठी तथा परिवार के अन्य सदस्य शोकाकुल रहे।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
