Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले छात्रनेता आदित्य शुक्ला

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले छात्रनेता आदित्य शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाली का मुद्दा जोरों पर है लगातर छात्रनेता छात्रसंघ बहाली हेतू आंदोलन, प्रदर्शन कर रहें है l गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता आदित्य शुक्ला ने लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाक़ात कर छात्रसंघ बहाली का मुद्दा विधानसभा में उठाने का मांग किया। आदित्य शुक्ला ने कहा उपमुख्यमंत्री भी छात्र राजनीति से निकले है, उनको आम छात्रों का दर्द पता है,
आज विश्वविद्यालय का आम छात्र भी छात्र संघ चुनाव की बहाली चाहता है। छात्र संघ चुनाव ना होने से छात्रों की आवाज़ो को अनसुना कर दिया जाता है l हम लोगों ने प्रण लिया है की उत्तर प्रदेश में 403 विधायक है, सभी सदस्यों से मिलकर यह मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग करेंगे l
उपमुख्यमंत्री पाठक ने आश्वासन दिया कि वे विधानसभा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट करेंगे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments