Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयश्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने लगाया प्रसाद स्टॉल - सुमित...

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने लगाया प्रसाद स्टॉल – सुमित तिवारी

हरिद्वार में स्टॉल का सफल संचालन होने पर पूरे देश में सभी कार्यालयों पर की जाएगी ऐसी व्यवस्था : विकास गर्ग

हरिद्वार (राष्ट्र की परम्परा ) श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में हर की पौड़ी अपर रोड पर प्याऊ लगाकर शर्बत और खिचड़ी प्रसाद के वितरण का आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित समित तिवारी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। यदि आप निष्काम भाव से जनसेवा करते है तो इस कलियुग में निश्चित रूप से भगवान की कृपा आप पर होती है। आम जनमानस को राहत देने के लिए संस्था ने निःशुल्क प्रसाद स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा। जो कि निरंतर प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। तिवारी ने कहा कि इन दिनों मई और जून के मौसम में भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ता है जिस कारण आम जनमानस का जीवन कष्टमय हो जाता है ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं की सेवा और राहत पहुंचाने के लिए संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एक ऐसी व्यवस्था तैयार की है ताकि राह चलते हर जनमानस को खाने की सामग्री, ठंडा पानी और मीठा शरबत प्राप्त हो सके। ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में कुछ हद तक राहत मिल सके।
संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने कहा संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा हरिद्वार में प्रसाद स्टॉल का सफल संचालन होने के बाद, पूरे देश में ऐसे छोटे छोटे प्रसाद स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आम जनमानस और जरूरत मंद लोगों को उसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, सोनू शर्मा, बाबा शरद चंद्र, कालू वर्मा, सन्नी कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments