संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) l आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय खलीलाबाद में भव्य श्री राम शोभायात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल, बालाजी सेवा मण्डल और श्री समय जी सेवा समिति के तत्वावधान में प्रात: समय माता मंदिर में भजन-कीर्तन शुरू हुआ। इसी दौरान मंदिर पर भगवान श्रीराम की भेष-भूषा में सजे-धजे बालक एक-एक कर पहुंचेl

एकत्रीकरण के पश्चात दोपहर बाद एक प्रभु श्रीराम के बाल रूप धरे बालकों की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा शुरु हुईl जो यहां से मुखलिसपुर चौराहा, गोला बाजार, हीरालाल रामनिवास इन्टर कालेज, बैंक चौराहा होते हुए जूनियर हाई स्कूल में सभा के परिवर्तित हो गईl शोभायात्रा का रास्ते भर पुष्पा वर्षा कर और आरती उतरी गई l

सभा के पूर्व श्रीराम आंदोलन के कारसेवकों को तिलक लगा कर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, सांसद ई. प्रवीण निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, शुभम राय, नितिन मिश्रा, दूध नाथ विश्वकर्मा, राम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहेl

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.