Monday, July 13, 2026
HomeNewsbeatडीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। घोषित किए गए पाठ्यक्रमों में बी.एड., एल.एल.एम., एम.ए. प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान एवं समाजशास्त्र, एम.ए./एम.एससी. रक्षा अध्ययन, गणित एवं सांख्यिकी, एम.एससी. वनस्पति विज्ञान, भौतिकी एवं प्राणि विज्ञान, एम.ए. दृश्यकला (एप्लाइड), एम.कॉम. तथा एम.एड. शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार संबंधित परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments