Sunday, April 19, 2026
HomeNewsbeatआपदा पीड़ित परिवारों को राहत: 13 परिवारों को चार-चार लाख की सहायता...

आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: 13 परिवारों को चार-चार लाख की सहायता राशि प्रदा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशन में डूबने एवं सर्पदंश से हुई मौत के 13 मामलों में मृतकों के निकटतम परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की सहायता दी गई। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है, जिससे उन्हें तत्काल आर्थिक सहारा मिल सके।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर राहत देना शासन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments