बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
करौंदी गांव मे जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थीं, जिसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान बृद्ध मवाजा यादव की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शनिवार की रात 10 आरोपितों पर अभियोग पंजीकृत कर चार को हिरासत में लेकर कर पुछताछ कर रही थी कड़ाई से पूछा करने के बाद आरोपीतो ने अपना अपराध स्वीकार किया है पुलिस ने रविवार को हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे के साथ चार विनीत पुत्र बाबूलाल,
राजेश पुत्र बाबूलाल, शिवकुमार पुत्र हरि यादव ,शेषनाथ पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने आरोपियो को जेल भेज दिया।
