
अकबर शेख ने दत्तात्रय भरणे को मिलकर दी शुभकामना व बधाई ,
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के क्रीडा व युवक कल्याण अल्पसंख्यक विकास मंत्री दत्तात्रय भरणे को कुर्ला के चर्चित युवा नेता व महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक संघटक सचिव अकबर शेख ने मिलकर शुभकामना व ढेरो बधाई दी है । अकबर शेख ने कहा की भरणे को क्रीडा व युवक कल्याण विकास मंत्री बनाये जाने से महाराष्ट्र मे अजित पवार गुट के प्रदेश से जिलास्तर के कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर है। अकबर शेख ने कहा कि दत्तात्रय भरणे राकांपा के एक सुलझे हुए नेता हैं। अब वह पार्टी को और भी मजबूत करने का कार्य करेंगे और उम्मीद है पार्टी को और आगे बढाएंगे।
दत्तात्रय भरणे को क्रीडा व युवक कल्याण अल्पसंख्यक विकास मंत्री बनाए जाने पर शुभकामना व बधाई देते समय अकबर शेख के साथ इस्तियाक शेख भी उपस्थित थे ।
More Stories
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रीय हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने अनुराग कश्यप के विवादित बयान के खिलाफ किया जोरदार आंदोलन
गोरेगांव में संपन्न हुआ दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान का फाइनल राउंड