सलेमपुर के परसिया खाप में सांसद रविन्दर कुशवाहा ने प्रधानमंत्री की मन की बात बूथ नम्बर 33 पर सुना ।

उसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को बहुत कुछ जानने और समझने का अवसर मिलता है। यह काफी प्रेरणादायक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश की विभिन्न विषयों पर सीधे जनता से अपने मन की बात कहते हैं, जिससे जनता का उनके प्रति लगाव और बढ़ता है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा सांसद ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायतो में यह यात्रा पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास’ का जिक्र करते हुए कहा कि सबके प्रयास से सभी का विकास हो।
कार्यक्रम प्रभारी अशोक पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सलेमपुर विधानसभा के सभी गांवों में जायेगा।
कार्यक्रम के सहसंयोजक बलबीर सिंह दादा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य वंचितों, गरीबों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है।
उक्त अवसर पर जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अम्बिकेश पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,बृजेश कुशवाहा,अनिल ठाकुर,अमरदत्त यादव,नवनाथ पाण्डेय,रविशंकर मिश्र,आशिक खान,रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

You missed