Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवार्ड जीत लिया तो समझो नगर पंचायत चुनाव जीता - राधेश्याम सिंह

वार्ड जीत लिया तो समझो नगर पंचायत चुनाव जीता – राधेश्याम सिंह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव की एक महत्वपूर्ण बैठक वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी, वार्ड सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण के साथ नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के अंतर्गत चौरा पंचायत भवन पर हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी भाजपा राधेश्याम सिंह राज्यमंत्री रहे।
प्रभारी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वार्ड के सभी घर घर संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगे, ताकि वार्ड और नगर चुनाव भाजपा नगर पंचायत मुंडेरा बाजार से रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजई हो, इस बार इस निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि पिछले कई चुनावों से भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के चुनाव में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस बार कड़ी मेहनत करके भाजपा के पक्ष में हम सभी लोग विजय दिलाने में कामयाब जरूर रहेंगे।
प्रभारी ने यह भी कहा कि, यह चुनाव पन्ना प्रमुख के दम पर विशेष रूप से ध्यान देकर जीतना है, क्योंकि पन्ना प्रमुख अगर हमने अपने पक्ष में किया तो अपना बूथ जीता और बूथ जीता तो वार्ड जीता और अगर हमने अपना वार्ड जीत लिया तो नगर पंचायत का चुनाव जीता, इसलिय इस बार पन्ना प्रमुख की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है जिस पर विशेष रूप से सभी नेता एवं कार्यकर्ता गण ध्यान दें।।
कार्यक्रम संचालन अवध नारायण जायसवाल एवं कार्यक्रम नेतृत्व सत्य प्रकाश दुबे देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी संदीप विश्वकर्मा, चेयरमैन सुनीता गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप माल, मिहिर जायसवाल, अवधेश जायसवाल, अभिजीत जायसवाल “लवी”, सनी जायसवाल, अनूप जायसवाल, अनिल जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार पासवान, सुरेंद्र सिंह, चंदन, विशाल जायसवाल, मुन्ना खान, कृष्णा कश्यप, राजन पाण्डेय, डब्ल्यू, विशाल, रजत सहिया तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments