मन में पूरा विश्व समाया हुआ है,
पर भीड़ में कोई दिखता नहीं है,
यहाँ सामान्य व्यक्तित्व कहाँ है,
हर चेहरे के पीछे छिपा चेहरा है।
इस घोर कलयुग में गुरु कम,
गुरु से छलावे ज्यादा मिलते हैं,
तभी तो इस जमाने में गुरु गुर
और शिष्य मिष्ठान्न बन जाते हैं।
सच के सिवा सब कुछ होता है,
सच के पीछे झूठ छिपा होता है,
सच बोलना मूर्खता माना जाता है,
फिर भी सच सामने आ ही जाता है।
मेरी सबसे बड़ी शुभचिन्तक
मेरी आत्मा और अंतरात्मा है,
मेरे अंदर से आवाज़ आती है,
सही लगता है वही बोलती है।
इस कलयुग में न मित्र है कोई,
नहीं कोई अपना या पराया है,
दोस्त नहीं है यहाँ यदि कोई मेरा,
आदित्य शत्रु नहीं मैंने बनाया है।
डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…