युवा पर्यावरण योद्धा जय वर्धन सिंह को मिला ‘यूथ क्लाइमेट चैंपियन’ सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबिलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे गोरखपुर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशल आंत्रप्रेन्योर जय वर्धन सिंह को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘यूथ क्लाइमेट चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
युवा जय वर्धन सिंह को पर्यावरण जागरूकता, सस्टेनेबल इवेंट्स तथा युवाओं को क्लाइमेट एक्शन से जोड़ने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने “क्लाइमेट चेंज इनिशिएटिव: ए यूथ पर्सपेक्टिव” विषयक सत्र में पैनलिस्ट के रूप में भी अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वे विद्यालयों में बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए ‘लाइब्रेरी मूवमेंट’ के माध्यम से डिजिटल एवं फिजिकल मिनी लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य भी कर रहे हैं। उनके इस प्रयास को कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों और अधिकारियों ने सराहा।

सम्मान प्राप्त कर गोरखपुर पहुंचने पर शुभचिंतकों, सहयोगियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्वागत के दौरान लोगों ने कहा कि जय वर्धन सिंह ने अपने कार्यों से जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। युवाओं ने उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा वर्ग समाज और पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक होगा।
इस अवसर पर जय वर्धन सिंह ने सभी शुभचिंतकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण जागरूकता, वेस्ट मैनेजमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

12 minutes ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

37 minutes ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

49 minutes ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

3 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

3 hours ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

3 hours ago