Newsbeat

भानपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षा में सम्पन्न हुआ, जिसमें उप जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने राजस्व वादों के निस्तारण हेतु कानूनगो एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि विवादित स्थल पर पहुॅचने से पहले फरियादियों को अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गम्भीरतापूर्वक सुनें तथा सुनने के पश्चात् गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ वादों का निस्तारण करें।
उप जिलाधिकारी भानपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, सीएमओ डा. राजीव निगम, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, एलडीएम आर.एन. मौर्या, क्षेत्राधिकारी पुलिस कुलदीप सिंह यादव, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

39 minutes ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

57 minutes ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

1 hour ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

3 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

3 hours ago