भदोही ( राष्ट्र की परम्परा डेस्क ) जिले के एक निजी अस्पताल में कार्यरत दलित नर्स के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना पांच जून की है, जिसकी शिकायत पीड़िता ने अब दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ मोहित, निवासी रामपुर घसकरी, के रूप में हुई है।
कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 22 वर्षीय नर्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह अस्पताल परिसर में फोन पर बात कर रही थी, तभी एंबुलेंस चालक रोहित वहां आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी और ज़मीन पर पटक दिया।
नर्स की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अस्पताल में मरीजों को लाने और ले जाने के दौरान अक्सर आता-जाता रहा है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 76 (जानबूझकर हमला), 352 (अपमानित करने की मंशा से बल प्रयोग) और 115(2) (नुकसान पहुंचाने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…
एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…
चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…
रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…