Newsbeat

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर में उपायुक्त उद्योग के पद पर हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मंडल गौरव मिश्र ने राजकुमार शर्मा को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में जनपद में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए तथा विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, उद्यमी संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया।
अपने संबोधन में राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने 2 फरवरी 2021 को संत कबीर नगर में उपायुक्त उद्योग का कार्यभार ग्रहण किया था। जनपद में निवेश बढ़ाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य किया और इस दौरान जिला प्रशासन, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, उद्यमियों तथा कार्यालय कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला।
कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग गौरव मिश्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र कुमार गौतम, उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उद्यमी संगठन एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago