संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों को जारी किए जा रहे मनमाने नोटिसों के विरोध में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरी के नेतृत्व में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कहा कि बिना पर्याप्त आधार और स्पष्ट जानकारी के नोटिस जारी किए जाने से व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है। व्यापार मंडल ने मांग की कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव शासन-प्रशासन के साथ सहयोग करता रहा है, लेकिन अनावश्यक नोटिसों से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…