Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedप्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बैतालपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्रभारी अधीक्षक, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बैतालपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ पढ़ाओ योजना के महत्व को बताया गया। वर्तमान समय में बेटियां किसी से कम नहीं है। बेटियों को समान अवसर प्रदान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ायें। प्रत्येक बालिकाओं को शिक्षित करें।
नीतू भारती, वन स्टाप सेन्टर‌ देवरिया द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित वन स्टाप सेंटर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। शाइ‌स्ती परवीन समाजसेवी द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। कुल 20 कन्याओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम केक काट कर मनाया गया। महिलाओं को बेबी किट, मिष्ठान, बधाई पत्र आदि दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments