Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध आरा मशीनों पर चला वन विभाग का चाबुक

अवैध आरा मशीनों पर चला वन विभाग का चाबुक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना क्षेत्र बिशेश्वर गंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रही आधा दर्जन से अधिक अवैध आरा मशीनों के संचालकों के विरुद्ध वन विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है । उप क्षेत्राधिकारी वन योगेंद्र प्रताप यादव ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की जिसमे ग्राम गंगवल के ननके चौरसिया , हँगनु सांई, व राम सेवक तथा ग्राम कंछर के रमऊ सिंह,व हन्नाम सिंह तथा ग्राम उघरना सरहदी के बकरीदी के द्वारा आरा मशीन चलाई जा रही थी । वनाधिकारी ने बताया की अवैध आरा मशीनों को सीज कर व फाउंडेशन को तोड़वाकर मशीनों को रेंजरी में जमा कर दिया गया है ।मशीन मालिकों के विरुद्ध आरा मशीन स्थापना व विनिमय नियमावली की धारा 3 के तहत स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत करवाकर अगली कार्यवाही की जा रही है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments