Sunday, October 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहोली पर्व के दृष्टिगत खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान जारी है।
इस अभियान के तहत धनघटा तहसील के हैसर बाज़ार से 2 नमूने एक खोए का व एक रंगीन कचरी का, महुली बाजार से तीन नमूने दो खोए के व एक पनीर का, व धनघटा से एक नमूना खाद्य तेल का संगृहीत किया गया। इसके अलावा, लगभग 50 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई, जिसका अनुमानित कीमत रु 2500 है।
कुल 6 नमूने संगृहीत किए गए। जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेशकुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंदगुप्ता व पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments