संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई, ताकि वे अधिकतम सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
न्यायिक अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी तथा जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वितरित किए गए उपकरणों में व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक सामग्री शामिल रही।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर उपकरण वितरण और जागरूकता रैली आयोजित
RELATED ARTICLES
