Monday, March 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअर्थ व्यवस्था के सबसे प्रभावशाली वास्तुकार थे डॉ मनमोहन सिंह - डॉ...

अर्थ व्यवस्था के सबसे प्रभावशाली वास्तुकार थे डॉ मनमोहन सिंह – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

शोकसभा कर कांग्रेसियों ने दी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के सबसे प्रभावशाली वास्तुकार थे डॉ मनमोहन सिंह, इन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। देश से परमिट राज का खात्मा कर भारत की समाजवादी अर्थव्यवस्था को अधिक पूंजीवादी व्यवस्था में बदलने के लिए नई नीतियों को लागू किया। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने जिस सादगी के साथ देश को 10 वर्षों तक चलाया तथा उसको मजबूती प्रदान किया वह कार्य आज तक कोई प्रधानमंत्री नही कर सका। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश के युवाओं के मार्गदर्शक थे। युवाओं के लिए नौकरी की व्यवस्था की थी। शोक व्यक्त करने वालों में लालसाहब यादव, इस्लाम खान,बदरे आलम,वजीर अहमद,सत्यम पांडेय, रोहित यादव,रामविलास तिवारी, चुन्नू श्रीवास्तव, अभिनीत उपाध्याय, मोहन प्रसाद,डॉ याहिया अंजुम,दिनेश गुप्ता,सैयद फिरोज अहमद,अमीरुनेशा, सुशील भारती आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments