Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडेंगू ने दी बहराइच में दस्तक कुंभकर्ण की नींद सो रहा है...

डेंगू ने दी बहराइच में दस्तक कुंभकर्ण की नींद सो रहा है नपाप बहराइच:मौलाना सिराज मदनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगर में साफ सफाई न होने और नगरपालिका परिषद बहराइच की लापरवाही के कारण डेंगू वायरल ने दस्तक दे दी है और पूरा शहर बुखार की आग में जल रहा है अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दो लोगों की डेंगू वायरल के कारण मौत हो चुकी है जब कि दर्जनों लोग डेंगू वायरल की चपेट में आकर मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं और नगरपालिका प्रशासन भांग की गोली खा कर चैन की नींद सो रहा है
समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद मदनी ने आज नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को ज्ञापन सौंपा जिसमें यह मांग की गई कि नगर में फैली गंदगी की साफ़ सफाई व नालियों व सड़कों पर जलभराव से निजात दिलाने हेतु नगरपालिका परिषद बहराइच को आदेशित किया जाए ताकि बहराइच वासी डेंगू वायरल से निजात पा सकें।इस अवसर पर मौलाना सिराज अहमद मदनी के अलावा कुलहिंद जमीअतुल उलमा वल मुस्लिमीन बहराइच के जिलाध्यक्ष मौलाना हबीबुल्ला खां कासमी,डॉ0मोहम्मद जावेद,इलियास हाशमी, मोहम्मद राशिद,हाफ़िज़ वलीउददीन,सालिम आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments