डीडीयू के अंग्रेजी विभाग ने प्रस्तुत किया विज़न डॉक्यूमेंट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की विभागों को अकादमिक रूप से और भी समृद्ध बनाने की मंशा के अनुरूप विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अपनी आगामी योजनाओं अर्थात विजन डाक्यूमेंट के लिए तैयारी में लगे हुए हैं।
इसीक्रम में विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने तीन स्तरों पर अपना आगामी पंचवर्षीय योजना का एक प्रारूप तैयार किया है। यह विज़न डॉक्यूमेंट विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभागीय सहभागियों द्वारा तैयार किया गया है। इस पंचवर्षीय योजना को तीन भागों में बांटा गया है। पहला अल्पकालिक योजना, दूसरा मध्य कालिक योजना और तीसरा दीर्घकालिक योजना। अल्प समयावधि के अंतर्गत विभाग की योजना है कि आगामी 1 वर्ष में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दृष्टिगत छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पठन-पाठन के अलावा उनके अंदर सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों की सहायता हेतु अद्यतन पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों का निर्माण करना, विभागीय मैगज़ीन के साथ साथ जर्नल आरंभ करने का प्रयास करना एवं विद्यार्थियों के लिए सॉफ्ट स्किल्स के पाठ्यक्रम चलाना।
मध्यम अवधि कार्ययोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नए पाठक्रमों का निर्माण करना, क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध साहित्य का अंग्रेजी में और अंग्रेजी साहित्य की प्रमुख कृतियों का आंचलिक भाषा में अनुवाद करना, दूसरी प्रमुख संस्थाओं से महत्त्वपूर्ण अनुबंध (एमओयू) करना एवं विभाग के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की श्रेणी प्राप्त करने का प्रयास करना है।
दीर्घकालिक समयावधि के लिए भी विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। विभाग में एक बृहत्तर अनुवाद केंद्र स्थापित करना, विश्वविद्यालय प्रशासन से विभाग में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की बड़ी संख्या के अनुरूप विभाग के लिए एक पृथक इमारत एवं अन्य संसाधनों की मांग करना, विभाग के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करना आदि है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

7 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

7 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

7 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

8 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

8 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

8 hours ago