संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा विषयक जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सालयों के प्रतिनिधि, सरकारी एवं निजी स्वास्थ्यकर्मी, उद्योग विभाग एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, माध्यमिक शिक्षा विभाग से विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकगण तथा एचआरपीजी कॉलेज की छात्राओं ने सहभागिता की।
सम्मेलन में छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने पॉश एक्ट-2013, पोक्सो एक्ट-2012 तथा सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से बताया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे सशक्त बनकर समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मुबारक अली, पंचायती राज विभाग से प्रदीप त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के महिला प्रकोष्ठ से उपनिरीक्षक इरशाद अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…